वीडियो- पंकज उधास के साथ एक शाम
April 27, 2008 by Nitin Bagla
पंकज उधास साहब के साथ एक शाम का जिक्र मैने अपनी पिछली पोस्ट में किया था। मेरे मित्र मुरली ने कुछ गज़लें अपने मोबाइल पर रिकार्ड की थीं, यू ट्यूब पर उन्हे अब चढा पाया हूँ। आप भी सुनिये।
पहली है, “हुई मंहंगी बहुत शराब, थोडी थोडी पिया करो”। आपने शायद पहले भी सुनी होगी। पर यहाँ लाइव प्रस्तुति में बाँसुरी, तबले, वायलिन और मैंडालिन की जुगलबंदी बहुत जबरदस्त बन पडी है। गज़ल ना सुनें …बस संगीत सुनें तो भी काम चल जायेगा।
बाँसुरी पर राकेश चौरसिया जी बैठे हैं। बाकि कलाकारों के नाम याद नही रहे। इस तरह की जुगलबंदी मुझे बहुत पसंद है। अनूप जलोटा के कुछ कैसेट्स में इस तरह की जुगलबंदी सुनने को मिलती है। जगजीत सिंह भी कभी कभार प्रयोग करते हैं। और शायद लाइव प्रस्तुतियों की USP भी यही होती है।
इसके बाद सुनिये, “सोने चाँदी जैसा रंग है तेरा, चांदी सोने जैसे बाल”
वीडियोन की गुणवत्ता थोडी खराब है…कैमरे की पहुँच इतनी ही था, हाँ आवाज आपको एकदम सही सुनाई देगी। (सिवाय बीच बीच में हमारी आवाज और दाद के)।
कुछ और वीडियो - चिट्ठी आई है, जियें तो जियें कैसे।
वर्डप्रेस में वीडियो तो आराम से चढ गया, यू ट्यूब की कृपा से। पर आडियो कैसे चढायें ये अभी समस्या बना हुआ है। वर्डप्रेस आडियो फ़ाइल होस्ट करने के अलग से पैसे माँग रहा है, जो फिलहाल मैं देने से रहा। और कोई जगह सुझा सकते हैं जहाँ फोकट होस्ट कर सकूं? वर्डप्रेस फोरम पर यहाँ दी गई सलाह के मुताबिक होस्टेड फाइल का URL शायद मुझे कुछ इस तरह मिलना चाहिये। www.hostname.com/meri-file.mp3

Try http://lifelogger.com/.
देखा भी और सुना भी।
दूसरा वाला पसन्द आया।
Gd, that u are enjoyng, read all the last three posts. in recent times I like “sach bolta huin main” by Udhas baki he is more of a disco ghazal singer…
नितिन जी, दिनेश की, ज्ञानदत्त जी, अलोक - टिप्पणी के लिये धन्यवाद।
नितिन जी-लाइफलोगर वर्डप्रेस पर काम नही करता।