मई में मक्का मस्जिद में हुए बम विस्फोट के करीब तीन माह बाद हैदराबाद में फिर बम धमाके हुए हैं।
लुम्बिनी पार्क में एक बम फटा है। यहाँ हर शाम करीब ४५-४५ मिनट के लेज़र शो होते है..और शनिवार/रविवार की शाम को अपेक्षाकृत अधिक भीड रहती है।यह एक ओपन एयर थियेटर नुमा जगह है और एक अच्छी शाम बिताने के लिये बेहतरीन जगह है।
दूसरा विस्फोट कोटी इलाके में हुआ है, लेकिन ये सिलिन्डर फटा है या बम, ये अभी साफ नही है (ये भी बम ही था)। यह इलाके की एक खाने पीने की दुकान के आसपास हुआ है, सो गैस सिलिन्डर भी हो सकता है। कोटी शहर का व्यस्ततम इलाका है, और यहाँ बहुत भीड रहती है।
टी वी चैनल मरने वालों की संख्या १५ से २० ३५ से ऊपर बता रहे हैं । पर अभी निश्चित संख्या (जो ज्यादा भी हो सकती है) सामने आने में अभी समय लगेगा। ज्यादा लोग कोटी वाले धमाके मे हताहत हुए हैं।
किंग कोठी और अबिड्स इलाका (जहाँ मैं रहता हूँ)…के आसपास हालांकि पुलिस की गाडियां सडकों पर दिख रही हैं, पर कोई तनाव नही है।
इतने अच्छे शहर को पता नही किसकी नज़र लग गई है
शांति के लिये दुआ कीजिये।
आपके शहर व मेरे प्रिय शहर में ये सब होने का बहुत दुख है।
घुघूती बासूती
सचमुच बहुत अफ़सोस और दुःख की बात है ऐसे हादसों का होना।
i also feel very bad
and its all fault of hyd police
they can stop ppl for fifty rupees as chellane for nothing
but can’t chech when there r
rumors of aatankavadi hamala
कल खबर सुन कर मन व्यथित हो गया।आपकी पोस्ट से अन्दाज लगा और तसल्ली मिली कि आप सकुशल हैं।
पता नहीं कब होगा; पर समय इन आतंकी अपराधियों से भी निपटेगा. ये आतंकित कर सकते हैं पर जीत नहीं सकते.