हाथ दिखाई के नुस्खे
July 13, 2007 by Nitin Bagla
आपने कभी किसी को हाथ दिखाया है?
नही भाईसाहब, माफ कीजिये, थप्पड-घूंसे वाला हाथ नही, गलती हो गई। ( वो आपका बेलन/चिमटे/झाडू वाला भी नही आंटी जी )। हाथ बोले तो हथेली…जिसमें होती है रेखाएं जिन्हे कि बाज लोग पढ कर आपका आगापीछा बता सकते हैं। वैसे कई लोग इसे मानते हैं कई नही मानते, व्यक्तिगत मामला है, आखिर डेमोक्रेसी है। ‘डायमंड पाकेट बुक्स’ वाले जरूर मानते होंगे..क्योंकि उन्होने खूब किताबें बेची हैं हस्तरेखा पर।
तो इन किताबों के फलस्वरूप मेरे कई मित्र (महिला मित्र नही…सिर्फ मित्र
) ऐसे रहे जो थोडा बहुत हाथ देखना जानते थे…और हमने खूब हाथ दिखाये इनको। जहाँ अटकते थे…मैं कहता था..कोई बात नही..बाद में पढ कर बता देना..फिर थोडे दिन बाद वही किस्सा। ये अलग बात है कि आज तक कभी किसी को दक्षिणा नही दी हाथ दिखा कर। ऐसा भी नही है कि अपनी हथेली में हर बार कोई नई थीसिस या खोज निकल कर आती थी…हर बार घुमाफिरा कर एक जैसी बातें…चाहे आप कितने भी हथियारों (हाथ देखने वाला यार) को दिखा लो।
तो साहबान…पेश-ए-खिदमत है ऐसे १० ब्रह्मवाक्य जिन्हे आप भी किसी के भी ‘हाथ पर फेंक सकते हैं’…बन्दा आपकी हाँ में हाँ मिलाता चला जायेगा (अगर बन्दी हुई तो कहना ही क्या…किस्मत आपकी)
१) . ह्म्म…तेरे पास अक्सर पैसे नही होते है..पर तुझे कभी पैसों की कमी भी महसूस नही होती| (अबे तेरे जैसे दोस्त होंगे तो पैसे कहाँ बचेंगे…और कमी तो पिताजी महसूस नही होने देते)
२). तू बहुत आगे जायेगा| (तुझ जैसे दोस्त ऐसे ही धक्के मारते रहेंगे तो आगे ही जाऊँगा)
३). तेरी फलाँ रेखा…फलाँ जगह पर झुकी हुई है..हो ना हो..तू दिल से सोंचता है। (इसीलिये तू मुझे बेवकूफ बनाता रहता है शायद)
४). तेरी उँगलियाँ बहुत लम्बी हैं…तू कला के क्षेत्र में अच्छा कर सकता है..चित्रकारी या लेखन में ट्राई कर। (मजे लेता है साले..इतनी बार ब्लाग का लिंक भेज चुका हूँ…आज तक कभी पढा है तूने?)
५) लडकियों के मामले में तेरी किस्मत इतनी अच्छी नही है।(नई बात बता..ये तो सबको पता है…और तू कौन सा तीसमार खाँ है इसमें)
६) तेरी हस्त रेखाएं बहुत आडी तिरछी हैं..एकदम उलझी हुई।(मुझे भी दिख रहा है)..इसीलिये तू हमेशा कन्फ्यूज रहता है। (अबे इस उमर में कौन नही रहता)
७). ये देख..ये लाइन यहाँ कट रही है ना…या तो तेरा एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है …या फिर होगा। (अच्छा मुन्ना…या तो तू मेरा हाथ देख रहा है…या नही देख रहा)
८) तू कम से कम ७० साल तो जियेगा। (तुझे गलत साबित करने के लिये मैं जल्दी तो मरने से रहा और जल्दी मर गया तो कौन सा तेरा गला पकडने आ रहा हूं मरने के बाद)
९) दो बच्चे। (उसके ऊपर वैसे भी मनाही है आजकल…डेमोक्रेसी गई तेल लेने)
१०) एक शादी होगी। (वाह वाह क्या बात बताई है..तेरे मुंह में घी शक्कर…
अब चुप हो जा…मोहे सरम आ रही है
)
***************************
पोस्ट का आइडिया...छोटे भाई से


हा हा!! सही नुस्खें हैं. अजमाऊँगा.
तो इन किताबों के फलस्वरूप मेरे कई मित्र (महिला मित्र नही…सिर्फ मित्र )
“चोर की दाढ़ी में तिनका” हमने तो ऐसा वैसा कुछ नहीं सोचा था , आप जबरन ही महिला मित्र के बारे में कह रहे हैं इसका मतलब आप उन्हीं के बारे में कहना चाह रहे थे।
लगे हाथ एक दो बातें मैं भी बता देता हूँ जो आप किसी को भी हाथ देखकर, थोड़ा गंभीर चेहरा बनाकर कहें तो शर्तिया वह आपको महान ज्योतिषी समझेगा
* तू सबके लिये खटता रहता है, सबके काम आता है पर तेरे कोई काम नहीं आता, तुझे जिन्दगी में कभी यश नहीं मिलता। ( सौ में से निन्यानवें लोग यही मानते है)
* तू बहुत दिनों से कुछ नया काम करने का सोच रहा है पर तुझे उसमें सफलता नहीं मिल रही है, पर चिन्ता ना कर तेरे बुरे दिन लदने वाले हैं। तेरे अच्छे दिन आने में अब ज्यादा देरी नहीं है।
चलिये…… बाकी के सुझाव आगे आने वाले मित्रगण बतायेंगे।
तो शुरू कर दें क्या साइड में धंधा
लगता है गुरू काफी डायमंड पॉकेट बुक्स पढ़े हो तभी सारे गुर बता रहे हो, बहुत अच्छे। हैडर में फोटो बड़ा सुन्दर लगाये हो।
हा हा, बहुत सही!!
आपका ब्लॉग देखकर आपके बारे में एक बात बताता हूँ:
आप तो सबके बारे में भला ही सोचते हैं, लेकिन न जाने क्यों आपको इसका प्रतिफल नहीं मिलता। आपको अक्सर ऐसे लोग मिलते हैं जो सामने तो मीठी-मीठी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं।
बहुत अच्छे ज्योतिषी जी !
समीर जी, टिप्पणी के लिये धन्यवाद
सागर भाई, आप मतलब खूब निकालते हैं बात का…खासकर सीधी सादी बात का। वैसे दोनो नुस्खे जानदार हैं
सत्येन्द्र-जरूर शुरु कीजिये, कमाई हो तो दक्षिणा देना न भूलें
तरुण, धन्यावद, दूसरों को देख कर ज्यादा सीखा है
संजीत, ममता - शुक्रिया आप दोनो को टिप्पणी के लिये
श्रीश..काम की बातें भूल रहे हो पंडित जी…और चुराये हुए फार्मूले सरका रहे हो हमें?
जो हमे अच्छा लगे.
वो सबको पता चले.
ऎसा छोटासा प्रयास है.
हमारे इस प्रयास में.
आप भी शामिल हो जाइयॆ.
एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.