हिमेश भाई का ‘सुर्रूर’
June 20, 2007 by Nitin Bagla
आप का सुर्रूर- द मूवीई-द रीयल लुव स्टोरी (अंग्रेजी में स्पेलिंग है Aap Kaa Surroor-The Moviee-the Real Luv Story) ये है हिमेश रेशमिया की पहली फिल्म का नाम । कोई बहुत सनसनीखेज जानकारी नही दी मैने आपको…। किसी भी टी. वी. चेनल को खोल लीजिये (आस्था, संस्कार नही, वहाँ ’रूपा’ के एड ज्यादा आते हैं) इसके प्रोमो दिख जायेंगे। लेकिन इतने प्रोमो देख देख कर थक गया और इतना पक गया कि निश्चय किया कि एक पोस्ट तो बनती ही है इसपे।
सुना है, बहुत मंहगी फिल्म है, पूरी फिल्म जर्मनी में बनी है और किसी कंपनी ने २० करोड में इसके अधिकार खरीदे हैं । बहुत खूब । हिमेश भाई का फैन तो नही हूँ…पर बहुत ज्यादा नापसंदगी भी नही है । वैसे बन्दे के बारे में कहा जाता है कि “either you love him, or hate him” और विश्वास न हो तो कभी ओरकुट पर Himesh Reshamiyaa की Hate और Fan कम्यूनिटीज देख लीजियेगा ।
तो मैं आपका सुर्रूर की बात कर रहा था…फिल्म कैसी होगी यह तो २९ तारीख के बाद पता चलेगा, पर फिलहाल कुछ बातें जो मैने प्रोमोज में नोट की और मुझे पसंद आईं क्योंकि निर्देशक ने अपनी Strengths और Weaknesses को बखूबी संभाला है-
१) फिल्म का कोई भी गाना देख लीजियेगा, गानो के बीट्स बडे धांसू हैं..पर हिमेश भाई को नाचना नही आता। तो क्या हुआ..हिमेश भाई सिर्फ हाथों को झटके देते हैं..और कैमरा जूम करता रहता है…बाकी डांस बस बेकग्राउंड में साथी कलाकार करते दिखते हैं। सही है भाई, जब नाचना ना आए (जैसे सन्नी पाजी को भी नही आता), तो क्यों फजीहत करवाई जाये।
२) हम नही नाच सकते तो क्या, हमारा कार्टून तो नाच सकता है, भाई लोगों ने एक गाने का फिल्मांकन कार्टून बना कर भी किया है..जिसमें इनकी खिचडी दाढी की जो कंघी कर रखी है …सदके जावां
३) जर्मनी कभी गया नही, पर वहां की सडकों पर आटो देख के दिल खुश हो गया…और कोई देखे ना देखे….आटो वाले भाई-बंधु तो आ ही जायेंगे..दिन भर गाने भी तो बजाते हैं आटो में हिमेश भाई के।
४) मल्लिका शेरावत तो हैं ही चकाचक, साथ में शोले का ‘महबूबा’ गाना भी डाला है।
५) और सबसे बडा राज…जिन बालों को इतने जतन से, इतने सालों से टोपी की नीचे छुपा रखा था (कई दोस्त बोलते थे कि बाल नही हैं, हमने कहा चेहरे पर तो हैं, सर पे भी जरूर होंगे। कुछ कहते थे…खाज है सर में..वो हो सकता है)..पर नही जी नही । सुना है जान अब्राहम को नींद नही आती आजकल । क्या लहराती हुई जुल्फें है गुरू….बस एक झलक दिखी है अभी टी वी पर…बाकी के लिये फिल्म देखनी पडेगी पूरी…पर शायद शेम्पू कंपनियाँ अभी से लाइन लगाने लगी हैं…एड करवाने के लिये ।
वैसे ..एड तो विक्स वेपोरब का भी खूब जमेगा…बन्द नाक…खुल खुल जाये ![]()


प्रोमोज के आधार पर जब इतनी बेहतरीन समीक्षा कर डाली तो अब मूवी देखकर भी बताईये, तब हम देखेंगे. वरना नहीं जायेंगे देखने
हा हा!!
बढ़िया!!
सच में आप फ़िल्म देख के आओ और समीक्षा करो!!
हिमेश के म्यूज़िक और इमरान हाशमी के अभिनय वाली एक भी फ़िल्म नहीं देखी है मैनें तो अभी तक!!
क्या पता आपकी समीक्षा पढ़ने के बाद यह फ़िल्म देख ही लूं
समीर जी, संजीत जी- टिप्पणी का शुक्रिया
अगर देखी, तो ’जर्रूर’ लिखेंगे इस बारे में
yaar baal kahin wig to nahin hai… !! and
of course I’ll wait for ur review