शादी करने की सही उमर क्या होनी चाहिये ? सवाल दिखने में बडा आसान है, पर है बडा पैचीदा ।
वैसे तो बडे लोग कह गये हैं कि ये मोतीचूर नामक लड्डू की तरह है…जो खाकर पछताये जो ना खाये वो भी पछताये, लेकिन जब पछताना ही है, तो खाकर ही क्यों ना पछताया जाये, कम से कम ये पछतावा तो ना रहे कि एक बार चख ही लेते। आखिर आदम जो फल खाकर पछताया उसी के तो परिणाम स्वरूप दुनिया पछता रही है आज तक। इसलिये..शादी करनी है, ये अटल सत्य है, इसमें कोई दोराय नही..लेकिन कब करें ये बडा यक्ष प्रश्न है।
संविधान २१ कि उमर बोलता है, लेकिन २४-२५ तक पढाई से ही नही निपटते, उसके बाद २-३ साल नौकरी..थोडा पैसा । हमारी तरफ गांवों में आज भी १५-१६ में हो जाती है, आखातीज आने वाली है, तैयारियां चल ही रही होंगी, और सलमान खान ४० के हो गये अब तक नही की, याने सब का अपना अपना मापदंड है ।
दोपहर को खाना खाते समय मेरा मित्र रामा बोल पडा कि यार अब शादी कर लेनी चाहिये। मैने कहा क्यों…बोले यार अगर अब शादी कर लेंगे तो ५० की उम्र तक आते आते अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जायेंगे…या होने वाले होंगे। मैने कहा यार क्या गारंटी है। वैसे भी २५ साल बाद जमाना कितना बदल जायेगा, किसने देखा है?
मेरे एक अन्य ‘रूमी’ के इस मामले में अलग ही विचार हैं, उसका कहना है कि अपन ने टाइम लिमिट फिक्स कर ली है कि मुझे इस साल दिसम्बर में शादी करनी है, और ये मैने घर पे बता दिया है, अब या तो वो लोग दिसम्बर तक लडकी ढूंढ लें, या फिर मैं कोई जुगाड कर लूंगा।
ज्यादातर दोस्तों की राय है कि थोडा पैसा कमा लिया जाये, थोडा आजादी का सुख भोग लिया जाये…फिर बंधना तो है ही। वैसे सबसे सही पैमाना यही है, कि जैसे ही आपको कोई और किसी को आप पसंद आ जायें….कर ही लो। अब इस पैमाने का पहला हिस्सा तो अपने हाथ में है…दिक्कत भी नही है..लेकिन बाकी का ५०%…बहुत समस्या है भाई…
Great Thought.
Wo pura artical pad liya , par ye samjh nahi aaya , shadi kab karni chahiye,
kya maini article ke rachiyata se jan sakta hu ki wo shadi kab karne wale.
wiase dusro ke liye kathan kahna atayant saral hai , par sawayam ki samsya admi sawayam hi samjh sakta hai
भगवान तुम्हारी सारी मुरादें पूरी करे!
हा हा हा, सही कहा, आखिरी का ५०% बहुत समस्या वाला कार्य है!!
बाकी ५०% के लिये हार्दिक शुभकामना. प्रातःकाल उठ कर सूर्य को जल चढ़ाओ, फायदा होगा..
बाकी ५०% के लिए हमारी शुभकामनाएं।
ठीक है हम बाकि के ५०% का इंतजार करते हैं वैसे उसके लिये हमारी शुभकामनायें
जब जागो तब सवेरा ! यार जब कोई कन्या तुम्हे पसंद कर ले शादी कर लो। ये मेरा ताजतरीन अनुभव है।
देखो-२ कौन बोल रहा है!!
वैसे हर कोई इस मामले में आपकी तरह भाग्यशाली नहीं होता आशीष भाई!!
वैसे कहा तो आपने सही ही है, कई लोगों के साथ तो ऐसा बहुत कम होता है कि कन्या उनको पसंद करती है। वैसे भी लड़कों के मुकाबले कन्याएँ बहुत कम है भारत में, इसलिए इस बारे में देरी तो बिलकुल नहीं करनी चाहिए यदि बन्दा हैन्डसम, हन्क, अच्छे स्वभाव का और खुश मिजाज़ नहीं है तो!!
दुआ है आपकी सभी नेक तमन्नाएं पूरी हों – वाह भई वाह, आपका ये लेख पढ के बडे दिनों बाद हमें भी अपनी शादी का ख़याल आया दिल मे लड्डू फूट रहे हैं
HAPPY LANDING
बाकि के 50% के लिए जरूरी है की ब्लोगिंग में समय नष्ट न कर, इस समय का सद उपयोग करें, कन्या खोजें.
शादी के बाद मात्र ब्लोगिंग ही राहतकारी लगेगा
Nitin jan kar khushi hui ki aap shadi ke bare me vichar kar rahe hain aur sirf vichar hi nahi….vichar vimarsh bhi kar rahe hain.Waise shadi ki umar par kuch khas tarah ke log hi vichar karte hain……….jinki shadi kisi karan nahi ho paa rahi hai ya jo kuch jyada hi aas lagaye baithe hain ya jinki kismat jara der se jagti hai ya wo jo thoda confused hain..
Waise main aapke “roomy” ke vichar se kafi prabhavit hui.Kafi professional approach hain unka………DEADLINE!! Chalo issi bahane shadi to ho jayegi!!
भैया अब लड्डू खा ही लो
नितीन भाई, संजय भाई आपको बहका रहे है, ब्लागींग की बदौलत भी शादी हो सकती है। हम हूं ना एक सबसे बड़ा उदाहरण !
Good post, just wondering who is this mysterious”Roomie” of yours, i hope its not ur ex roomie(from insti), otherwise we will witness a tragedy for the poor girl in december.Also you could have added some lines from P…… sir(raipur wale)” experience, he can giv u a exact feeling of newly wedded person.
What are ur plans; the old bank is still in Hyd, so u can still open a account their.
i pray for you but dont be excited for marriage first tum kuch money store kar lo then tum shadi karo. Am i right i friend.
नितिन
५०% के चक्कर में पड़ोगे तो कुंवारपन में ही ५०वां जन्मदिन आजाएगा। ऐसी
क्या बात है? भई, शादी करोगे तो वह तुम्हारी पत्नी ही नहीं, अर्धांगिनी होने के
नाते आपके अच्छे बुरे में भी उसका आधा योग होगा। पहली ५०% की समस्या
आपने सुलझा ली है, आधा ५० उसका हिस्सा है। खुद ही सारा समेट कर उसका हिस्सा
क्यों हड़प रहे हो? मिलजुल कर सब ठीक हो जाता है।आज पहले वाला समय नहीं है
जब पत्नी केवल चूल्हे के सामने बैठ कर धुंए से आंखें फोड़ती रहे। आर्थिक रूप से भी
पति के कंधे के साथ कंधा मिला कर साथ देती है। आखिर आपकी अर्धांगिनी है, दीवार
के आले में रख कर पूजा करने के लिए थोड़ी बीवी ला रहे हो। सच मानिए, पत्नी
पति (अपने छोटे से परिवार) की समस्या सुलझाने में एक गर्व और प्यार का अनुभव
करती है।
उम्र के मापदण्ड की बात तो छोड़ ही दो। ऐसी सीमा बना दोगे तो रंडुओं का क्या होगा जो
किसी कारण फिर से कुंवारे हो गए। मेरा मित्र ६७ वर्ष की उम्र में बीवी-सहित से बीवी-रहित
हो गया। अभी भी नई बीवी की तलाश जारी है।
घुमा फिरा क्यों बातें करते हो सीधे सीधे क्यों नहींकह देते कि भाई हमें किसी से इश्क हो गया है…………… यहाँ जितनी घुमा फिरा कर बात कर रहे हो कन्या के सामने मत करना, वरना जो महावीर जी कह रहे हैं हो जायेगा।
५०% के चक्कर में पड़ोगे तो कुंवारपन में ही ५०वां जन्मदिन आजाएगा।
वैसे शादी करने क भी कोई उमर होती है भला? अपने राजस्थान में तो आखातीज पर छोटे बच्चों को थाली में बिठाकर शादियाँ करते ही थे ना पहले, और कई जगहों पर तो लोग बच्चों के जन्म से पहले ही शादियाँ फिक्स कर लते हैं कि एरे अगर लड़की हुई और मेरे यहाँ लड़का तो दोनो की शादी होगी। मालूम है ना नितिन भाई
@ आशीष गोयल –
मुझे भी नही आया…इसीलिये तो ये सब लिखा था।
नही
@अनूप जी – धन्यम वादम….
@अमित – एक दुखी ही दूसरे दुखी की पीडा समझ सकता है..शुक्रिया
@समीर जी – सुबह कब होती है?
@श्रीश, तरुन – शुभकामानाओं के लिये धन्यवाद ।
@आशीष -जवाब अमित ने दे ही दिया है नीचे…
वैसे…पाला बदलते ही सुर बदल लिये भाई..
@ फिर अमित – दुबारा सपोर्ट करने के लिये…बिग साइज धन्यवाद…
@ शुएब भाई- शुक्रिया, लड्डू फूट रहे हैं ना…अभी कुल्फी भी जमेगी…सुना है जल्द ही आ रहे हो इंडिया..
@ रत्ना जी – थेंक्यू है जी !
@ संजय जी – जरा भाभी जी का मेल आइडी देजिये…उन्ही को फ़ारवर्ड करता हूं ये कमेंट…
वैसे आशीष भाई मिसाल हैं ही…
@ रश्मि – आपको खुशी हुई, जानकर हमें भी कोई खास दुख नही हुआ
।
मैं “kuch khas tarah ke log ” वाली केटेगरी में नही हूँ…एकदम आम हूँ ।
@ अतुल जी – सलाह के लिये शुक्रिया…
@ आलोक – नही रे….वो नही है…
)
P. टिप्पणी के लिये उपलब्ध नही था…(समझ यार
Old Bank…हहा…जाने कहाँ गये वो दिन…वैसे बैंक की निगाह में हम सदा से NPA रहे
@ दिलीप – थेंक्यू है जी, सुझाव नोट कर लिया है…
@ महावीर जी –
“५०% के चक्कर में पड़ोगे तो कुंवारपन में ही ५०वां जन्मदिन आ जाएगा” – आपके मुँह बिल्कुल भी में घी शक्कर नही…
आप थोडा सा गलत समझ गये जी..मैं किसी का कोई हिस्सा नही समेट रहा जी..अभी तो अपना ५०% मिल जाये..बहुत है…
वैसे आपके सारी टिप्स दिमाग की हार्ड डिस्क में सेव कर ली हैं..वक्तेजरूरत मेरा मार्गदर्शन करेंगी, धन्यवाद समेत ।
और ६७ साल वालों को बताइये..हिन्दुस्तान में वैसे ही अनुपात थोडा गडबड है..क्यों किसी नितिन, अमित, श्रीश, शुएब का हिस्सा मारने में लगे हुए हैं
@ सागर साहब – कुछ घुमा फिरा के नही है…आपका वहम है…आप जितना भाग्यशाली नही हूं ‘इस’ मामले में…
वैसे..आखातीजा आ रही है अगले ८-१० दिन में..
दिसम्बर तक सम्पन्न हो यह पुनीत कार्य । सफलता न मिले तब भी लगे रहियेगा।सब के लिए पातनर मुकर्रर है ऐसा मान कर चलिए।
* पार्टनर
[...] तरह तरह की बधाइयां देने लगें और मेरी पिछली पोस्ट की तरह कुछ गलतफहमियां पैदा हो जायें, [...]