अवलोकन २००६- याद रहेगा साल
January 2, 2007 by Nitin Bagla
हमेशा की तरह, इस पोस्ट को लिखने में भी थोडा विलंब हो गया, पर देर आये दुरुस्त आये….सब को नये साल की राम राम ।
उम्मीद करता हूं कि नया साल आप सबके लिये हर्षॊल्लास और खुशियों की सौगात लेकर आये ।
२००७ में आगे बढने से पहले एक नजर उन मुद्दों, घटनाओं और विषयों पर जिनके चलते २००६ याद किया जायेगा । तो साहबान, २००६ रहा….
आरक्षण के जिन्न के पुनर्जीवित होने का साल |
‘रंग दे बसंती’ और ‘गांधी गिरी’ का साल |
एक-दो नही दसियों हिट फ़िल्मों का साल |
ओर्कुट एवं अन्य सामाजिक मेल मिलाप वाली वेब साइटस (Social Networking Sites) का साल |
Web 2.0 का साल |
जबरदस्त महंगाई वाला साल, प्रति मिनट मोबाइल फ़ोन काल सस्ती होती गई तो आटा दाल के भाव आसमान छूते नजर आये |
उद्देश्यहीन राजनीति/राजनेताओं का साल । ऐसे प्रधानमंत्री जो आतंकवादियों के खिलाफ़ बयान देते हुए मिमियाते से नजर आते हैं (याद करें मुम्बई बम ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री के बयान को), ऐसा मंत्रिमंडल और सरकार जो सिर्फ़ पार्टी प्रमुख को खुश करने के लिये काम करते है और बिखरा हुआ,अपनी ही लडाइयों में उलझा विपक्ष जो किसी भी मुद्दे पर सरकार को नही खींच पाता, जवाब नही मांग पाता..(अंजाम ए गुलिस्तां क्या होगा…) |
मुम्बई लोकल ट्रेन ब्लास्ट और मालेगाँव धमाको से लेकर खेरलांजी हत्याकांड तक का साल |
प्रिंस और बुधिया का साल |
फ़ुटबाल विश्वकप में इटली की जीत और जिडाने जिडान की ‘माथाफ़ोडी’ का साल |
प्रमोद महाजन की हत्या का साल |
न्यायपालिका के दबदबे का साल |
विदर्भ के किसानों की आत्महत्या का साल |
Inheritence of Loss (किरन देसाई, बुकर पुरुस्कार विजेता), A Call to Honour(जसवंत सिंह, पीएमओ में भेदिये के सवाल पर चर्चा का कारण बनी), In the Line of Fire (जनरल मुशर्रफ़ के ‘किस्से’या कहें आत्मकथा )का साल । (दुर्भाग्यवश तीनों में से एक भी पुस्तक अभी नही पढ पाया हूं) |
भारतीय कंपनियों द्वार विश्व की कई कंपनियों के अधिग्रहण का साल |
भारत अमरीका परमाणु संधि का साल |
वंदे मातरम के विवाद का साल |
ग्रेग चेपल, जगमोहन डालमिया की फ़जीहत, गांगुली की विदाई और वापसी का साल |
सद्दाम हुसैन के मुकदमे और फ़ांसी का साल |
आगे कोशिश करते हैं ये देखने की , कि २००७ से क्या क्या उम्मीदें की जा सकती हैं…….


अच्छा लेखा-जोखा किया है आपने बस एक बात रह गई। यह साल हिन्दी चिट्ठाजगत के लिए भी बहुत शुभ रहा। इस साल हिन्दी चिट्ठों में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई। अधिक जानकारी ‘नारदमुनि’ दे सकते हैं।
बढिया है. नव वर्ष शुभ हो.
Ye saal berojgari ke samapti ka saal,this i think is relevent to us only.
Aise this year will also be rememberd for sensex volatility the highest till date.
काफी दिनों पर दिखते हैं नितिन जी ! बढ़िया लेखा -जोखा लिया आपने पिछले साल का ।
श्रीश जी, हिन्दी चिट्ठाकारी के लिये निःसंदेह मील का पत्थर रहा ये साल, फ़ुरसतिया जी ने बहुत अच्छा अवलोकन किया है अपने चिट्ठे पर इस बारे में,
समीर जी, आपको भी नव वर्ष की शुभकामनाएं
हाँ आलोक बाबू, अपनी बेरोजगारी तो समाप्त हो ही गई इस साल :), SenSEX पर तुम कुछ लिख मारो अच्छा सा
शुक्रिया मनीष जी, इसीलिये तो पहले ही लिख दिया, ‘देर आया, दुरुस्त आया’
बहुत बढिया अवलोकन नितिन जी, कुछ हमारी तरफ़ से:-
- जैसिका और प्रियदर्शनि मट्टु के हत्यारों को सज़ा का साल
- अमीरी गरीबी में बढते फ़र्क का साल
- गिरते नैतिक और सामाजिक मूल्यों में आयी नयि तेजि का साल
शायद २००७ हमें दिखाये:-
सजग विपक्ष, औधोगिक प्रगति, भेड़्चाल से अलग बनि फ़िल्में, जिम्मेदार मिडिया ………….
टिप्पणी के लिये धन्यवाद नितिन जी..
आपके तीनों बिन्दुओं से सहमत
“न्यायपालिका के दबदबे का साल” | और “जबरदस्त महंगाई वाला साल, प्रति मिनट मोबाइल फ़ोन काल सस्ती होती गई तो आटा दाल के भाव आसमान छूते नजर आये |” इसी संदर्भ में लिखे थे….
sorry for writing in English Bagla, this blog is good at least in terms of remiscising the year - grt
n do not read any of these three books ya mentioaned. Don’t know how kiran desai got booker, just read few pages and left (may she is influential a lot). There was no question to read ” in the line of fire” , full of boasting etc, though it would have been good experience. A call to honor is a complete confused saga. I am trying this book. Falling Backwards - reservation…… in india - Arun Shourie, havent got it yet, but it seems to be a good read.
धन्यवाद अखंड, सुझाव/सलाह के लिये
Very nice .. bahut khushi huyi hindi mein blog padh kar!
भहूत अच्छा लगा हीन्दी मॆ ब्लोग पढ कर